Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: नजर न लगे कंप्यूटर को
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
कंप्यूटर आज की सुपरफास्ट जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। इसमें समय से पहले कोई खराबी न आए, इसके लिए जरूरी है इसकी सही देखरेख। सखी आपके लिए ले...


कंप्यूटर आज की सुपरफास्ट जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। इसमें समय से पहले कोई खराबी न आए, इसके लिए जरूरी है इसकी सही देखरेख। सखी आपके लिए लेकर आई है इससे संबंधित उपयोगी टिप्स।

कंप्यूटर के बिना आज जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती, चाहे स्टूडेंट्स हों या प्रोफेशनल्स हों या फिर हाउसवाइव्स हों। सभी की जिंदगी में इसकी अहमियत है। साल 2012 में किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 57 मिलियन भारतीय कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोगों को इसके रख-रखाव और देखभाल का सही तरीका पता हो, ताकि यह लंबे समय तक सही स्थिति में काम करता रहे। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

1. पानी, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पदार्थों को कंप्यूटर से दूर रखें। असावधानीवश इनके कंप्यूटर पर गिर जाने से ये अंदरूनी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इलेक्ट्रिकल डैमेज हो सकता है, या शॉर्ट सर्किट होने से इसका डेटा भी करप्ट हो सकता है।

2. खाने की चीजें कंप्यूटर से दूर रखें। ये की-बोर्ड की कीज के बीच फंस कर कीटों को आकर्षित कर सकती हैं। कीट की-बोर्ड के अंदर स्थित सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डेस्कटॉप और लैपटॉप की कीज को साफ करने के लिए आप इयरबड या सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. कंप्यूटर को इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ कर लें। तेल, धूल-मिट्टी आदि के संपर्क में आने से उसमें गंदगी जम जाती है जो बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है।

4. अगर आपके पास लैपटॉप है तो उसे कभी भी फ्लैप के सहारे न पकडें। उसे हमेशा बेस के सहारे पकडें। फ्लैप बेहद पतला होता है और जोर पडऩे से वह अलग हो सकता है।

5. डेस्कटॉप या लैपटॉप के तार के ऊपर कुर्सी या मेज जैसी कोई भारी चीज रखकर खिसकाने से बचें। ऐसा करने से तार कमजोर हो सकता है। बार-बार ऐसा होने पर वह टूट भी सकता है।

6. कंप्यूटर को धूप में रखने पर इसका तापमान अचानक बढ सकता है। इसे हमेशा धूल, धूप और मॉयस्चर से दूर ठंडे, छायादार और सूखे स्थान पर रखें।

7. कंप्यूटर के मदरबोर्ड और ग्रािफक कार्ड जैसे हिस्सों को हमेशा उनके किनारों की मदद से पकडें। कभी भी उनकी कनेक्टिंग पिन्स और ट्रांजिस्टर्स को हाथ न लगाएं।

8. डिस्क ड्राइव को बेहद सावधानी के साथ खोलें। हडबडी में या बलपूर्वक खोलने से इनके अंदरूनी पाट्र्स ख्ाराब हो सकते हैं।

9. इयरफोन, डेटाकेबल या चार्जिंग केबल जैसी डिवाइसेज को उचित स्लॉट में प्लग करें। किसी डिवाइस को गलत स्लॉट में लगाने से वह स्लॉट हमेशा के लिए ख्ाराब हो सकता है।

10. लैपटॉप को कभी धूप में खडी कार के अंदर न छोडें। कार के अंदर का तापमान बढऩे से वह खराब हो सकता है।

11. अगर आपके पास डेस्कटॉप है तो उसे इस्तेमाल न होने पर कवर कर दें। अगर लैपटॉप है तो उसे गैजेट बैग के अंदर रखें।

12. लैपटॉप को बेड के ऊपर रखकर इस्तेमाल करने से बचें। लंबे समय तक ऐसा करने पर उसका फैन बेड की धूल-मिट्टी को सोख लेता है और ब्लॉक हो जाता है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top