क्या आपको पता है कि गूगल फोटोज एप अनइन्स्टॉल करने बाद भी आपके सभी फोटोज गूगल के पास पहुंच रहे हैं, जी हां यदि आपने Google Photos App एकबार इन्टॉल कर लिया तो आपके सभी फोटोज अपने आप गूगल के पास पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इसके बाद यदि आप इस एप को अनइन्स्टसॉल भी कर देंगे, तो भी गूगल तक आपके फोटोज पहुंचते रहेंगें।
अपस्टार्ट बिजनस जर्नल के डेविड ए आरनॉट ने इस बात का खुलासा किया है। डेविड के मुताबिक फोन में से गूगल फोटोज एप अनइन्स्टॉल करने के बावजूद उनके सभी फोटोज उनके वेब अकाउंट से सिंक हो रहे थे. डेविड ए आरनॉट ने इस बाबत जब गूगल से शिकायत की तो, बताया गया कि उनके फोटोज का बैकअप जानबूझकर लिया गया है। गूगल फोटोज एप अनइन्स्टॉल करने के बावजूद गूगल लिए जा रहे आपके फोटोज का बैकअप बंद करने के लिए आपको गूगल प्ले सर्विस सेटिंग्स में जाकर इसे ऑफ करना होगा। याद रहे कि फोन की सेटिंग्स Google Play Store के साथ जुड़ी रहती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके पर्सनल फोटोज अपने आप गूगल वेब पर स्टोर न हों तो इसके लिए आपको सेटिंग्स चेंज करनी होंगी।

Post a Comment