शय्या मूत्र-Nocturnal Enuresis●
आमतौर पर छोटे बच्चे सोते समय नींद में अनजाने में बिस्तर गीला कर देते हैं।
यानि कि सोते सोते ही अनैच्छिक मूत्र त्याग हो जाता है जिसका उसे पता भी नहीं चलता अथवा गीलापन महसूस होने पर करवटें बदलता है और नींद खुलती है।
कभी कभी तो सुबह ही पता चलता है।
इस स्थिति को शय्या मूत्र (Bed Wetting) कहते हैं।

प्रायः डेढ-दो वर्ष की आयु तक अनैच्छिक पेशियों पर नियंत्रण होने लगता है और बच्चा बिस्तर गीला करना बंद कर देता है।
किन्तु यदि पाँच वर्ष या अधिक आयु में भी ऐसा हो तो चिन्ताजनक है।
कारण :-
१.भूतप्रेत आदि का भय
२.माता पिता, परिजनों से उपेक्षा
३.परिजनों, शिक्षक आदि का कठोर व्यवहार
४.डरावने सपने या स्वप्न में यथास्थान मूत्रत्याग का आभास
५.सर्दी, बारिश आदि मौसम का प्रभाव
६.पेट के कीड़े
७.हार्मोनल इम्बेलैन्स
८.मूत्रमार्ग का संक्रमण
९.मूत्राशय पेशी का अनियंत्रण
१०.मधुमेह, अश्मरी आदि रोग
आदि आदि..

परिणाम:-
ऐसे बच्चों में हीनभावना, शर्मिन्दगी, भयातुरता, आत्मविश्वास की कमी, उपहास, सामाजिकता का अभाव आदि घर कर जाते हैं।

क्या करें/ न करें :-
डराना-धमकाना-पीटना न करें।
प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।
अपमान-उपहास न करें।
दूसरे बच्चे के सामने चर्चा न करें।
आत्मविश्वास बढायें।
रात को तरल पदार्थ कम दें।
सोने से पहले मूत्र करा कर सुलायें।
रात को भी उठा कर मूत्र करायें।
पेट के कीड़े व शंकास्पद रोग की जाँच करायें।

उपचार :-
१. आँवला, काला जीरा व मिश्री समान मिलाकर आधा चम्मच तक ठण्डे पानी से खिलायें।
२. खजूर या छुहारे खिलायें।
३. जामुन गुठली चूर्ण या गूलर फल चूर्ण शहद से चटायें।
४. रात को पाँच मुनक्का अच्छे से चबा कर खिला दें।
५. रात को उड़द की मुट्ठी भर दाल भिगो कर सुबह चबा चबा कर खिलायें।
६. अजवायन एक भाग,काले तिल दो भाग व गुड़ तीन भाग कूट पीस कर पाँच ग्राम के लड्डू बना कर सुबह शाम एक एक लड्डू खिलायें।
७. स्वमूत्र में भीगी मिट्टी सुखाकर भून कर एक ग्राम शहद से खिलायें. मिट्टी साफ हो ये ध्यान रहे।
८. कृमिघ्न चिकित्सा करें।
९. अनन्नास के पत्तों का रस कृमिघ्न है।

कुछ औषध चिकित्सा भी:-
१. चंद्रप्रभा वटी १-२ गोली तक दें।
२. रसायन चूर्ण २-४ रत्ती तक शहद से चटायें।
३. रससिन्दूर व बंगभस्म समभाग मिलाकर आधा से एक रत्ती शहद से दें।
४. शास्त्रीय योग में वृहद वंगेश्वर, नवजीवन रस, तारकेश्वर रस, आदि दिए जा सकते हैं।
५. मानसिक बल बढाने के लिए मेध्य रसायन, ब्राह्मी वटी, आदि दे सकते हैं।
६. चिकित्सक से जाँच करवा कर यदि रोगविशेष के कारण मूत्रप्रवृति है तो उसका इलाज करवायें।

रोग चाहे छोटा हो या बड़ा, उसके परिणाम गम्भीर हो सकते हैं।
अतः चिकित्सक से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें। उपरोक्त बताई गई चिकित्सा में भी बच्चे की आयु, बल, शारीरिक गठन, रोगप्रकृति आदि के भेद से मात्रा व उपचार में परिवर्तन हो सकता है, अतः स्थानीय वैद्य की सलाह से ही प्रयोग करें।

नेचुरोपैथ कौशल
09215522667
09215522667

Post a Comment