Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: कटहल का प्रयोग बहुत से कामों में किया जाता है|
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
●●● # कटहल  ( # Jackfruit )●●● कटहल का प्रयोग बहुत से कामों में किया जाता है| कच्चे कटहल की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है तथा पक जाने पर अं...
●●●#कटहल (#Jackfruit)●●●
कटहल का प्रयोग बहुत से कामों में किया जाता है|
कच्चे कटहल की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है तथा पक जाने पर अंदर का गूदा खाया जाता है|
कटहल के बीजों की सब्जी भी बनाई जाती है|

आमतौर पर यह सब्जी की तरह ही प्रयोग में आता है परन्तु कटहल में कई औषधीय गुण भी पाये जाते हैं| कटहल में कई महत्वपूर्ण प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स के अलावा विटामिन्स भी पाये जाते हैं|
कटहल के औषधीय गुण -
१- पके हुए कटहल के सेवन से गैस और बदहज़मी में लाभ होता है|
२- कटहल की पत्तियों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें| यह चूर्ण एक छोटी चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करने से पेट के अलसर में आराम मिलता है|
३- कटहल की छाल घिसकर लेप बना लें| यह लेप मुहँ के छालों पर लगाने से छाले दूर होते हैं|
४- कटहल के पत्तों को गर्म करके पीस लें और इसे दाद पर लेप करें| इससे दाद ठीक होता है|
५- कटहल के पत्तों पर घी लगाकर एक्ज़िमा पर बाँधने से आराम मिलता है।
६- कटहल के 8-10 बीजों के चूर्ण का क्वाथ बनाकर पीने से नकसीर में लाभ होता है|
नेचुरोपैथ कौशल
9215522667

Advertisement

Post a Comment

 
Top