Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण कदम पेड़ का पत्ता जीवनवृक्ष है।
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण कदम पेड़ का पत्ता जीवनवृक्ष है। जी हां, भारत ही नहीं विश्व में बढ़ रहे डायबिटीज मरीजों के लिए कदंब के पत्ते र...
मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण कदम पेड़ का पत्ता जीवनवृक्ष है।
जी हां, भारत ही नहीं विश्व में बढ़ रहे डायबिटीज मरीजों के लिए कदंब के पत्ते रामबाण साबित हो रहे हैं।
चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में भी कदम के वृक्ष की जड़, पत्ते, फूल तना आदि से विभिन्न रोगों के उपचार के लिए औषधि के रूप में प्रयोग का वर्णन है।

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा पत्र 
उमाशंकर ने कदम के पत्ते से मधुमेह रोग को दूर करने की जादुई उपाय के बारे में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 25 जुलाई को मन की बात में अनुरोध पत्र भेजा है। वहीं 11 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय और औषधि मंत्रालय, भारत सरकार को भी डाक निबंधन द्वारा अनुरोध पत्र भेजा गया।
विदित हो कि इसे भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ में पेटेंट कराया है। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट ने कदम के पेड़ को काटने पर रोक लगा दी है।
आयुर्वेद में है कदम का प्रयोग:
डॉ. बीएम पांडेय*
कोयलांचल के चरही लाल बंगला के आयुर्वेद डॉक्टर बालमुकुंद पांडेय बताते हैं कि आयुर्वेद में कदम के जड़, फूल, पत्ते, तना से निर्मित दवा द्वारा कफ, सर्दी, बुखार, यूरिन, डायरिया, दर्द, दस्त, उल्टी समेत कई रोगों के निवारण का वर्णन है। मधुमेह के लिए यह रामबाण है।
कैसे करते हैं प्रयोग 
उमाशंकर ने बताया कि रात में एक गिलास पानी में कदंब के पत्ते को 10 टुकड़े में बांटकर डूबा देना है। इसके के बाद सुबह खाली पेट में पत्ते सहित सेवन करना चाहिए।
केस 1 
इसका प्रयोग कर रहे डेमोटांड हजारीबाग निवासी 42 वर्षीय उमाशंकर वरई ने बताया कि वे 40 दिनों से इसका उपयोग दवा के रूप में कर रहे हैं।
पहले वे अपोलो, रांची के डॉक्टर की दवा खा रहे थे, पर कदंब के पत्ते को दवा के रूप में खाते हुए इनका मधुमेह स्तर घटकर 76 एमजी पर पहुंच गया।
केस 2 
यहीं के 62 वर्षीय रामविलास ठाकुर भी इसका प्रयोग करते हुए एक महीने में डायबिटीज का स्तर 190 एमजी से घटकर 128 एमजी पर पहुंच गया।
नेचुरोपैथ कौशल
09215522667

Advertisement

Post a Comment

 
Top