Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: ताजमहल को आज मिल रहा फ्री वाइ-फाइ
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
ताजमहल को आज मिल रहा फ्री वाइ-फाइ आज से ताज महल घूमने वाले पर्यटकों को फ्री वाइ-फाइ सर्विस उपलब्ध करायी जाएगी। किसी भी तरह का ब्राउजिंग या उ...
ताजमहल को आज मिल रहा फ्री वाइ-फाइ

आज से ताज महल घूमने वाले पर्यटकों को फ्री वाइ-फाइ सर्विस उपलब्ध करायी जाएगी।
किसी भी तरह का ब्राउजिंग या उपयोग जैसे डाउनलोडिंग, सर्फिंग आदि के लिए शुरू के 30 मिनट मुफ्त सेवा दी जाएगी और इसके बाद इसपर प्रतिघंटे 30 रुपये का
चार्ज लगेगा।
यह सर्विस दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आगरा में 16 जून को लांच किया।
उन्होंने बताया कि बीएसएनएल द्वारा बैंडविड्थ उपलब्ध कराया जा रहा है और बेंगलूर की कंपनी क्वाडजेन वायरलेस सपोर्ट दे रही है।
लाखों देशी और विदेशी पर्यटक मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा पत्नी मुमताज की याद में बनाए गए ताज महल घूमने आते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वहां पर्यटकों विशेष तौर पर विदेश पर्यटकों की ओर से इस बात की काफी शिकायतें आती थी कि यहां वाइ-फाइ की सुविधा नहीं है।
इसे देखते हुए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआइ) ने बीएसएनएल से इस कंपलेक्स में प्रोजेक्ट शूरू करने की दरख्वास्त की।
आगरा में वाइ-फाइ इंटरनेट सुविधा केवल कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है।
यदि ताज में यह ट्रायल सफल रहा तो बीएसएनएल इसे फतेहपुर सीकरी में मुहैया कराएगी।

Advertisement

Post a Comment

 
Top