माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी बिल्ड कॉन्फ्रेंस में मशीन लर्निंग उन्नति को अपने नए फेस डिटेक्शन ऐप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआइएस) के साथ दिखाया। कंपनी ने इस कॉन्फ्रेंंस में बड़े एलानों के साथ इन एपीआइस का डेमोन्सट्रेशन हाउ ओल्ड वेबसाइट http://how-old.net के रूप में किया, जो मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यूजर की तस्वीर देखकर उम्र का अंदाजा लगाती है और आप कितने उम्रदराज है, यह बताती है।
वेबसाइट पर यूजर्स अपनी इमेज अपलोड करें, जिसमें उनका फेस क्लियर दिख रहा हो और फिर कुछ सेकंड तक माइक्रोसॉफ्ट इंजन के आपकी उम्र का पता लगाने का इंतजार करें। वैसे बहुत से यूजर्स ने बताया है कि रिजल्ट संतोषजनक नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस टूल को एक फन के रूप में लिया जा रहा है और लोग बहुत मजाक उड़ा रहे हैं।
वेबसाइट ने यह भी लिखा है कि 'माफ कीजिएगा यदि हम सही उम्र और जेंडर नहीं बता सकें तो- हम अब भी इस फीचर को इम्प्रूव कर रहे हैं' कुछ यूजर्स ने प्लासिटिक डॉल्स, जोम्बिज और इमोजी कैरेक्टर्स की इमेज द्वारा फेस डिटेक्शन एपीआइ का इस्तेमाल किया।
माइक्रोसॉफ्ट ने शुरूआत में इस वेबसाइट को एक टेस्ट के रूप में शुरू किया था मगर कुछ ही समय में यह इंटरनेट पर बहुत पॉपुलर हो गई। माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि हम शुरुआत में 50 यूजर्स की उम्मीद कर रहे थे, परन्तु कुछ ही घंटों में यह संख्या 35,000 से भी ऊपर चली गई।
क्या कट्रीना कैफ की उम्र रणबीर कपूर से ज्यादा है? दीपिका पादुकोण की कितनी उम्र है? आपके इस तरह के तमाम सवालों का जवाब एक नया एप दे सकेगा। यह किसी की उम्र का सटीक अनुमान लगा सकता है। नया एप हाउ-ओल्ड डॉट नेट आपकी उम्र का अनुमान लगा सकता है जब आप अपनी तस्वीर अपलोड करते हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके की खबर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के दौरान यह एप वायरल हो गया है। इसलिए अगर आप कट्रीना की उम्र जानना चाहते हैं तो इस एप पर सिर्फ उनकी एक हालिया तस्वीर अपलोड कीजिए और आप अपने सवाल का जवाब पा जाएंगे। हालांकि इसका परिणाम अपलोड की गई तस्वीर की गुणवत्ता पर निर्भर करेगा। यह एप उसी के अनुसार उम्र का अनुमान लगाएगा। लेकिन यह मनोरंजन के लिहाज से तभी तक अच्छा है जब तक कि आप प्रेमिका या पत्नी को ठेस नहीं पहुंचाते हैं।
Post a Comment